मुजफ्फरपुर। शहर के दो छोर पर वेंडिंग जोन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। अखाड़ाघाट रोड व ब्रह्मपुरा में एमआईटी गेट के सामने फुटपाथ की सभी दुकानों को एक शेड के नीचे लाया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए शनिवार को कार्य एजेंसी से करार भी कर लिया है। दोनों जगह वेंडिंग जोन बनाने के लिए एक करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कार्य एजेंसी को निर्माण पूरा करने के लिए छह माह का समय दिया गया है।
शहर के फुटपाथ पर बेतरतीब लगी दुकानों को अब एक छत के नीचे लाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर में सबसे पहले अखाड़ाघाट रोड व ब्रह्मपुरा में वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। अखाड़ाघाट में देना बैंक के सामने वेंडिंग जोन बनाने का टेंडर पास हो गया है। यहां पर वेंडिंग जोन बनाने की जिम्मेवारी प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन को मिली है।
निगम के साथ कंपनी का करार हो गया है और इसे अप्रैल 2022 तक तैयार कर लेना है। वहीं, ब्रह्मपुरा में एमआईटी के गेट के सामने वेंडिंग जोन बनाने का करार आरके रॉक्स कंपनी के साथ हुआ है। इस कंपनी के साथ भी निगम ने करार कर लिया है और इसे भी छह माह में पूरा करना है।
INPUT: Hindustan
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…