मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र इलाके में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुरा पुलिस को दिया। सूचना लर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने शव को फंदे से निकाला। घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है।
मृतक की पहचान सकरा थाना के मार्कन निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। इधर, छानबीन के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व धीरज अपने घर पर सीएसपी चलाता था। बताया गया कि मृतक सिहो के समीप सीएसपी का काम करते थे। उसी दौरान रुपए गबन का आरोप भी लगा था। जिसके बाद जमीन बेच बैंक का कर्ज चुकाया था। आपको बता दें कि मृतक धीरज अपने ही सीएसपी में काम करने वाले युवती के साथ कुछ वर्ष पूर्व फरार हो गया था।
मामले में ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक युवक का फंदे से लटकते हुए शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मार्कन निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…