Categories: Uncategorized

मुजफ्फरपुर नगर विधायक ने नगर आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा, 19 मई को शहर में आधे दिन के बंद का किया ऐलान

नगर आयुक्त और मेयर के बीच चल रहे विवाद के दौरान अब नगर विधायक विजेंदर चौधरी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्य और शहर की नरकीय हालात का पूरा ठीकरा नगर आयुक्त के सिर पर फोड़ दिया है। प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त काम नहीं करवा रहे हैं। वे आम जनता को कष्ट दे रहे हैं। पक्ष-विपक्ष को लड़ाने का काम कर रहे हैं। नगर विधायक ने 19 मई को आधे दिन तक शहर में बंद का एलान कर दिया है। कहा कि 24 सूत्री मांगों को लेकर शहर बंद रहेगा। उन्होंने मांगों का ज्ञापन भी तैयार कर लिया है। जिसे मुख्य सचिव, नगर विकास एवम आवास विभाग को सौंपेंगे।

इसके साथ ही वे तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त से मुलाकात कर इस पूरी योजना में चल रही गड़बड़ी और नगर आयुक्त के क्रियाकलाप से अवगत कराएंगे। उन्होंने नगर आयुक्त के ट्रांसफर और निगम में चल रही गाड़ियों के डीजल-पेट्रोल खपत की CBI जांच तक कराने की मांग कर डाली है।

दो मौतों के बाद आए सामने

शहर में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़कर दिया गया है। इसमें सबसे पहले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। वहीं शनिवार को एक मजदूर सीवरेज पाइप लाइन के गड्ढे में डूबकर मर गया। इन दो मौतों के बाद अब नगर विधायक को याद आया कि शहर की जो नारकीय हालत है। उसके जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ नगर आयुक्त है। उन्होंने कहा कि जो मन मे आ रहा है। वो काम कर रहे हैं। योजना का चयन भी खुद ही कर रहे हैं। जिससे मन हो रहा है उसी से काम करा रहे हैं। एकदम अराजकता की स्थिति बन गयी है।

19 मई को दो बैठक

बता दें कि नगर निगम में 19 मई को सशक्त स्थायी समिति की बैठक है और इसके अलावा एक विशेष बैठक भी है। इसमे भी नगर विधायक को शामिल होना है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर इसी दिन बन्द का एलान क्यों किया। तो उन्होंने कहा कि इनलोगों को लगना चाहिए कि अगर हम मॉनसून से पूर्व काम पूरा नहीं करेंगे तो जनता पिटाई करेगी। हमारा बन्द का मुद्दा भी उस बैठक में उठेगा। जब उनसे पूछा गया कि आपपर लगातार आरोप लगता है कि आप नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं? उन्होंने कहा कि इसकी किसी ने कभी शिकायत की है क्या ? हम नगर विधायक होने के नाते नगर निगम में जाते हैं। नगर आयुक्त से शहर की समस्या या इससे जुड़ा अगर कोई कार्य होता है तो उसे करवाते हैं। फिर चले जाते हैं।

नगर आयुक्त को बताया हिटलर

नगर विधायक ने अपने मांग पत्र में ये भी लिखा है कि नगर आयुक्त का रवैया और कार्य करने की शैली हिटलर वाली है। वे मनमानी पर उतर गए हैं। इसी के लिए अब सड़क पर उतरना आवश्यक हो गया है। पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। निगम कर्मियों के साथ नगर आयुक्त दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि बुडको हो या कोई भी। सबके अधिकारी नगर आयुक्त ही हैं। उन्हीं के इशारे पर सब कार्य हो रहा है।

Share This Article.....
Shivam

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

3 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

3 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

3 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

3 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

3 months ago