मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उचक्कों ने पूर्व वार्ड पार्षद सरिता देवी के पर्स से 4 लाख के गहने उड़ा दिए। पर्स में गहनों के अलावा 15 सौ रुपए भी थे। पूर्व वार्ड पार्षद सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। वे अपनी पुत्री के साथ मुजफ्फरपुर आई थी। मुजफ्फरपुर से लौटने के लिए वे जंक्शन पर पहुंची थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर उच्चको ने घटना को अंजाम दिया। मामले में सरिता देवी ने जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उनके पति राजू कुमार श्रीवास्तव सीतामढ़ी के भाजपा नगर उपाध्यक्ष और दवा व्यवसायी भी है।
घटना के बारे में पूर्व वार्ड पार्षद के पति राजू कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह सीतामढ़ी के नगर थाना के एक्सचेंज रोड, वार्ड 18 के रहनेवाले हैं। उनकी पत्नी व पुत्री मुजफ्फरपुर पहुंची थी। पुत्री ब्रह्मपुरा स्थित केंद्र पर सीडीपीओ की परीक्षा में शामिल हुई थी। दोनों सीतामढ़ी लौटने के लिए जंक्शन पहुंची। प्लेटफॉर्म पांच पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ट्रेन के आने की घोषणा हुई। भीड़भाड़ के बीच पत्नी व पुत्री ट्रेन में सवार हो गई। कुछ सामान खरीदने के लिए खानपान के स्टॉल पर पहुंची। उन्होंने पर्स खोला, लेकिन गहने व रुपये गायब थे। पर्स में सोना का मंगलसूत्र व झुमके थे। इधर, थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…