मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में स्मैक बेचने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ा। आरोपियों ने उसपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने भोला पासवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसके सिर, हाथ और पीठ पर चाकू गोदने से गहरे जख्म के निशान हैं।
सूचना मिलने पर कांटी पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। उसने बताया कि घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनपर अचानक से हमला कर दिया। रॉड और लाठी- डंडे से भी पिटाई की गई। घायल ने बताया कि गांव के कुछ लोग स्मैक और गांजा खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं। इसी का वह अक्सर विरोध करता था।
इसी के प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात बताई है। कहा कि कुछ दिन पूर्व भी आरोपियों ने विवाद किया था। उस समय भी वे लोग उसपर हमला करने आये थे। लेकिन, स्थानीय लोगों के जुटने के कारण सभी भाग गए थे। लेकिन, इस बार मौका मिलते ही जानलेवा हमला कर दिया। थाना में पीड़ित ने आवेदन दिया है। थानेदार संजय कुमार ने कहा कि जाँच पड़ताल के बाद FIR दर्ज की जाएगी।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…