मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे एक युवक की मौत हो गई। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा का है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद दिया है। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिघरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह दिघरा स्थित एक कॉलेज में कार्यरत था। किसी काम से वह दिघरा की ओर गया था। लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर घटनास्थल की छानबीन की गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि, पता लगाया का सके कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…