मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी की आज SKMCH में इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। मृतक कल्लू गोसाई (32) कुढ़नी थाना क्षेत्र के कमतौल का रहने वाला था। उसे 11 सितंबर को पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार किया था। FIR दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि जेल में आने के साथ उसकी तबियत अचानक खराब होने लगी थी। उसे देखकर लगा कि वह नशापान का आदि था। देखकर पता नहीं लग रहा था कि उसे क्या बीमारी है। वह अधिक बेचैन था। पहले जेल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत में सुधार नहीं हुआ तो SKMCH भेजा गया। इलाज़ के दौरान उसकी आज मौत हो गयी।
परिजनों को दी गई सूचना
इसकी सूचना उसके परिजन को दे दी गयी है। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजोदगी में उसका पोस्टमार्टम करने की कवायद की जा रही है। जेल उपाधीक्षक ने कहा कि मौत की वजह अभी पता नहीं लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा। इस मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
जेल के डॉक्टर को किया गया अलर्ट
इधर, जेल के डॉक्टर को अलर्ट करा दिया गया है। अन्य बंदियों के बारे में भी अपडेट लेने को कहा गया है। अगर कोई बीमार है तो फौरन उसका इलाज करने का निर्देश दिया गया है। जेल उपाधीक्षक ने कहा कि वैसे तो समय-समय पर सभी बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। फिर भी एहतियातन डॉक्टर को अलर्ट करा दिया गया है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…