देश भर में सेना अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों द्वारा किये जा रहे हिंसा और उपद्रव का असर मुजफ्फरपुर में देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने एहतियातन जिले भर की इंटरनेट सेवा बाधित करते धारा 144 लागू कर दिया है। जिसके चलते बाजार में काफी कम भीड़ देखी जा रही है। मार्केट में दुकानें भी काफी हाफ तक बंद ही है। प्रशासन का सख्त आदेश है कि अगर एक जगह पर पांच से अधिक लोग जमा होंगे तो उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज बिहार बन्द का एलान किया गया था। जिले में भगवानपुर, बैरिया, जीरो माइल समेत अन्य चौक चौराहों पर जाम करने की सूचना थी। लेकिन, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण प्रदर्शनकारी घरों से नहीं निकले हैं।
बंद का नहीं दिखा असर
शहर या ग्रामीण इलाकों में अबतक कहीं भी जाम नहीं किया गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती है। अतिरिक्त बल को भी स्टैंड बाई पर रखा गया है। वरीय अधिकारी खुद शहर का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि मुजफ्फरपुर में दो बार सेना अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और सड़क जाम किया था। जिसके बाद शुक्रवार को SSP जयंतकांत को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया। 15 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।
हॉस्टलों में उपद्रवियों की तलाश
DM प्रणव कुमार ने कहा कि जिले में अबतक शांतिपूर्ण माहौल है। हमलोग खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धारा 144 लगाई गई है। इसका कोई भी उल्लंघन करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सबलोग शांतिपूर्ण तरीके से रहें। कानून हाथ मे लेने की आवश्यकता नहीं है। SSP जयंतकांत ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसी आधार पर कॉलेज और विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रेड किया गया है। लगातार सभी हॉस्टलों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। जहां से नही संदिग्ध गतिविधि का पता लग रहा है। वहां तुरन्त कार्रवाई की जा रही है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…