मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना के कलमबाग रोड स्थित एक बन्द घर के बाहर अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। इससे सनसनी फैल गयी। उसके पूरे शरीर पर बड़ा-बड़ा फोड़ा (घाव) था। लोग उसके पास भी जाने से कतरा रहे थे। वह कई दिनों से बीमार बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय वार्ड पार्षद संतोष साहेब ने मौके पर पहुंचकर मृतक के सम्बंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
काजीमोहम्मदपुर थाना के दरोगा शशि भगत ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वार्ड पार्षद समेत अन्य स्थानीय लोगों में से किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। बताया कि वह करीब पिछले ढाई साल से एक बन्द घर के बाहर कैम्पस में रहता था। वह घूम-घूमकर मांगकर खाना खाता था। मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर था। इधर, कुछ दिनों से वह बीमार था। उसके शरीर पर घाव थे। हो सकता है बीमारी से उसकी मौत हुई हो।
वार्ड पार्षद ने ही शव के दाह संस्कार का इंतजाम किया। नगर निगम से मुक्ति रथ बुलाकर लाश को सिंकन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट भेजवाया गया। वहां उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…