मुजफ्फरपुर में एक महिला 14 माह की बच्ची के साथ लापता हो गई है। वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक से लापता हो गई। घटना जिले के पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्था ओपी का है। महिला हत्था-खनुआ गांव की रहने वाली शांति देवी है। वह अपने मायके जाने के दौरान रास्ते से गायब हो गई। इसके साथ में एक 14 माह की बच्ची भी थी। ऑटो से अचानक लापता होने पर परिजन काफी परेशान हैं।
उनकी परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, दोनो का कोई सुराग नही मिल सका। जिसके बाद महिला के परिजन किसी तरह के अनहोनी नही हो इसकी चिंता जता रहे है। जानकारी के अनुसार, महिला हत्था ओपी के नजदीक केवट्सा चौक से सैदपुर-पूसा जाने के लिये ऑटो पकड़ी थी। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी है।
गायब महिला के पति ने मामले में आवश्यक कार्यवाई के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं हत्था ओपी से गुहार लगाई है। उसने बताया कि गायब महिला पूसा भराव स्थित अपने मायके जा रही थी। ऑटो से केवट्सा से चली सैदपुर के रास्ते से गायब हो गयी। वह अकेली जा रही थी। उसके पास 14 महीना की बच्ची भी थी। इधर, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…