श्रावणी मेला से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा।
रामदयालु नगर, आरबीएस कॉलेज मोड़, अघोरिया बाजार, ओरिएंट क्लब, हरिसभा, छोटी कल्याणी, क्लब रोड, हाथी चौक, माखन साह चौक, साहू पोखर रोड व आसपास के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इन इलाकों में अफरातफरी मची रही। अतिक्रमणकारी गिरत-पड़ते भागते दिखे। कई जगहों पर अस्थायी निर्माण को भी हटाया गया। निगम की टीम के साथ पुलिस दस्ता मौजूद था। निगम आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेयी के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। इसको लेकर निगम की विशेष टीम भी गठित की गई है। इसमें सिटी मैनेजर ओमप्रकाश व अन्य अफसर शामिल हैं।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…