मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उसके शव को शक्कर से जलाया गया। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बगाही गाव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। व
वहीं, लोगो ने मामले की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से जल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। जानकारी का अनुसार सकरा थाना क्षेत्र के बगाही निवासी लालदेव राम ने अपने पुत्र राम कुमार राम की शादी सकरा के ही लोचनपुर पंचायत के मुंशी राम के पुत्री अमृता कुमारी से की थी।
बहू को प्रताड़ित किया जाता था
दो महीने पहले शादी की गई थी। परिजनों ने कहा कि शादी में 1 लाख रुपये व बाइक समेत अन्य सामान दिया गया था। दहेज में 10 हजार रुपये बाद में देने की बात हुई थी। इसको लेकर वह बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। रुपये नही मिलने की वजह से महिला के पति और उसके परिजनों ने मिलकर नवविवाहित महिला की हत्या कर दिया। शव को आनन-फानन में जला दिया। जब मामले की भनक लड़की के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने लड़की के ससुराल में जाकर हंगामा शुरू कर दिया।
सभी आरोपी फरार
वहीं, लड़की के परिजन के पहुंचने के बाद लड़के का परिजन घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सैफी मुर्तुजा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की की छानबीन कर अधजले शव को बरामद कर लिया है। वहीं, उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…