रेलवे शीघ्र ही यात्रियाें काे सस्ती व आरामदायक यात्रा कराने के लिए नया इकाेनाॅमिक क्लास का थर्ड एसी बाेगी ला रहा है। स्लीपर से इसका किराया मात्र 2.4 गुना अधिक हाेगा। वर्तमान में यात्रियाें काे 2.6 गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। इसी वित्तीय वर्ष में यह इकाेनाॅमिक क्लास की थर्ड एसी बोगी लगाने की याेजना है। इस इकाेनाॅमिक थर्ड एसी बाेगी काे सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनाें में लगाया जाएगा। इससे यात्रियाें काे भाड़े में काफी राहत मिलेगी। रेलवे बाेर्ड ने इसकाे लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया है। रेलवे बाेर्ड के आधिकारिक सूत्राें के अनुसार, इस इकाेनाॅमिक क्लास थर्ड एसी बोगी का निर्माण देश के विभिन्न रेल कारखानाें में शुरू हाे गया है।
जानकारी के मुताबिक, देश भर में यात्रियाें की ओर से एसी की काफी मांग बढ़ रही है। इसकाे लेकर रेलवे बाेर्ड ने देश भर के यात्री संगठनाें से एक सर्वे कराया था। सर्वे में एसी-3 की बाेगियाें की संख्या बढ़ाने और उसका किराया कम करने की बात सामने आई। इसके बाद बाेर्ड ने किराया निर्धारण कमेटी से इस प्रस्ताव काे भेजा। निर्णय के बाद बाेर्ड ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…