नगर निगम के कर्मियों की बेमियादी हड़ताल लगातार चौथे दिन मंगलवार को जारी रही। बुधवार से एक हजार से अधिक सफाई कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे। मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन के साथ ही सफाईकर्मियों की मीटिंग में मुजफ्फरपुर नगर निगम कामगार यूनियन ने यह घोषणा की।
यूनियन के सचिव रामलखन सिंह ने बताया कि हड़ताल में संविदा पर कार्यरत 900 सफाईकर्मियों के साथ करीब डेढ़ सौ स्थायी सफाई कर्मी भी शामिल होंगे। सभी सफाईकर्मी बहलखाना (वर्कशॉप) में जुटेंगे और आंदोलन में भाग लेंगे। इस बीच नगर निगम कर्मचारी यूनियन के मंत्री सतेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निगम ने आंदोलनकारी कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की तो जलापूर्ति शाखा को भी बंद कराया जाएगा। फिलहाल, जरूरी सेवा होने के कारण इस शाखा को आंदोलन से अलग रखा गया है। बिहार राज्य लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…