मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की एक महिला दवा लेने अपनी दो साल की बेटी के साथ घर से निकली। लेकिन, वह लौटकर अबतक घर नहीं पहुंची है। उसके पति विकास कुमार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बताया कि उसकी शादी को पांच साल हो गए। एक बेटा और एक बेटी है। वह राजस्थान में रहकर काम करता है। अभी छुट्टी में घर आया हुआ है। शनिवार को उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और बेटी दिव्या कुमारी के साथ दुबहा में होमियोपैथी डॉक्टर की क्लीनिक पर जाने के लिए निकली थी। लेकिन, शाम तक वह घर नहीं पहुंची। वे लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। मोबाइल पर कॉल किया तो पता लगा की फोन वह घर पर ही छोड़कर गई है। वे लोग डॉक्टर के क्लीनिक पर गए। वहां बताया गया की वह नहीं आई है। मरीज का नंबर लगाने वाला लिस्ट भी देखा। उसमे चांदनी का नाम नहीं था। यह देखकर और भी ज्यादा घबरा गए।
आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को कॉल किया। चांदनी के संबंध में जानकारी ली। लेकिन, वहां से कोई सुराग नहीं मिला। रातभर वे लोग यहां से वहां खोजबीन करते रहे। लेकिन, चांदनी का कोई पता नहीं लगा। रविवार को जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। विकास ने बताया की सीहो चौक से पिपरी के बीच ही उसकी पत्नी लापता हुई है। किसी से कोई विवाद की बात भी नहीं है। इधर, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का मोबाइल भी खंगाला जा रहा है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…