मुजफ्फरपुर। दीपावली एवं छठ में साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीओ एवं डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में पटाखे पर प्रतिबंध के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। छापेमारी के दौरान कोई व्यवसायी पटाखा बिक्री करते हुए पाया जाता है तो दुकान को सील करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए।
महत्वपूर्ण छठ घाटों एवं तालाबों की दीपावली तक करें सफाई
डीएम ने नगर निगम को शहर के सभी महत्वपूर्ण घाटों एवं तालाबों की सफाई दीपावली तक हर हाल में करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी नदी घाटों की सूची प्राप्त कर ली जाए। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घाटों, नदियों, तालाबों आदि का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। दलदली या खतरनाक घाट पाए जाने पर उसे खतरनाक घोषित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसकी जानकारी छठ व्रतियों तथा स्थानीय लोगों को भी दी जाए।
पानी की गहराई का करें आकलन
निर्देश दिया गया कि सभी छठ घाटों में पानी की गहराई का आकलन करते हुए उसकी बैरिकेङ्क्षडग की जाए। घाटों, पोखरों, तालाबों के पास नियंत्रण कक्ष, पीए सिस्टम, वाच टावर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था रहे। वहीं पर्याप्त संख्या में नाव, नाविक, लाइफ जैकेट, गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। निजी नाव के परिचालन पर कड़ाई के साथ प्रतिबंध लगाई जाए। तैराकी पर भी प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन डा. अजय कुमार, एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश एवं पश्चिमी बृजेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह समेत जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
ये भी दिए गए निर्देश
INPUT: JNN
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…