अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में जनता को थोड़ी राहत ही मिली थी कि दूध के दाम बढ़ने लगे हैं। बिहार में सुधा दूध की कीमत में 2 से 4 रुपए की बढ़ोतरी होने जा रही है। कॉम्फेड (बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड) ने सुधा दूध के दाम में प्रति लीटर 2 से 4 रुपए तक का इजाफा किया है। 11 नवंबर से नई दरें लागू होंगी। ठीक दो दिन बाद लोगों को नई दर से सुधा दूध खरीदना होगा।
बिहार में दूध की कुल खपत में सुधा दूध की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है। सुधा दूध का दाम बढ़ने के बाद दूसरे दूध के दाम भी बढेंगे। वहीं जैसे पनीर से लेकर दूसरे दुग्ध उत्पादों के दाम में भी इजाफा होने की संभावना है।
सुधा दूध | अभी की कीमत | नई कीमत |
टोंड मिल्क एक लीटर | 41 रुपए | 43 रुपए |
टोंड मिल्क आधा लीटर | 21 रुपए | 23 रुपए |
स्टैंडर्ड मिल्क एक लीटर | 46 रुपए | 49 रूपए |
स्टैंडर्ड मिल्क आधा लीटर | 23 रुपए | 25 रुपए |
फुलक्रीम मिल्क एक लीटर | 52 रुपए | 56 रुपए |
फुलक्रीम मिल्क आधा लीटर | 26 रुपए | 28 रुपए |
काउ मिल्क एक लीटर | 43 रुपए | 46 रुपए |
काउ मिल्क आधा लीटर | 22 रुपए | 24 रुपए |
डबल टोंड मिल्क एक लीटर | 37 रुपए | 40 रुपए |
डबल टोंड मिल्क आधा लीटर | 19 रुपए | 21 रुपए |
टी स्पेशल मिल्क एक लीटर | 40 रुपए | 43 रुपए |
टी स्पेशल मिल्क आधा लीटर | 20 रुपए | 22 रुपए |
वैसे कॉम्फेड ने खुदरा विक्रेता के कमीशन में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। अब रिटेलर का मार्जिन 1.65 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इसके साथ ही बिहार में काम करने वाले दूध वितरकों को भी ज्यादा कमीशन दिया जाएगा। उनके कमीशन में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…