बिहार में कला की कोई कमी नहीं है। बिहार के लोगों ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। बीते दिनों बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अमरजीत नाम के एक लड़के ने सोशल मीडिया पर अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अमरजीत जयकर का सुबह मुंह धोते हुए गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही आग की तरह फैल गया। जिसके बाद इनकी की गायकी की तारीफ होने लगी। सोनू सूद ने अमरजीत को भी मौका दिया। इसके अलावा कई बड़े सिंगर्स ने उनकी तारीफ की। अब अमरजीत जयकर इंडियन आइडल पहुंचे हैं।
दरअसल अमरजीत का एक वीडियो शेयर कर सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था। उस एक वीडियो से अमरजीत को रातोंरात शोहरत हासिल हुई थी। जिसके बाद अमरजीत मुंबई भी आए थे।
जहां उन्होंने सोनू सूद से मुलाकात भी की थी। अब अमरजीत इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे हैं। दरअसल सोनी ने एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अमरजीत जज विशाल और बाकी सभी लोगों के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं।
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अक्सर नई प्रतिभाओं को सामने लाने की कोशिश करते हैं। इससे पहले वे रानू मंडल को सिंगिंग का मौका दे चुके हैं। अब उन्होंने अपने एलबम ‘हिमेश के दिल से’ में ‘तेरी आशिकी ने मेरा 2.0…’ गाने का मौका अमरजीत को दिया है। हिमेश के लिए गाने की रिकॉर्डिंग करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें अमरजीत अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…