बिहार बोर्ड 10वीं में पश्चिमी चंपारण की भावना कुमारी ने 500 में से 484 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। योगापट्टी स्थित उत्क्रमिक विद्यालय की छात्रा भावना के पिता किसान है। भावना ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचरों के दिया है।
बातचीत में उन्होंने बताया कि वह एक रणनीति बनाकर पढ़ा करती थीं। यह पहले से तय नहीं करती थीं कि दिन में कितने घंटे पढ़ना है। दिन में टॉपिक तय कर लिया करती थीं कि यह आज कंपलीट कर देना है। उन्होंने बताया कि वह आगे जाकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। उच्च शिक्षा, कॉलेज या विश्वविद्यालय के बारे में उन्होंने अभी नहीं सोचा है।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में एमडी रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। रुम्मान अशरफ ने 500 में से 489 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया। वह इस्मानिया हाई स्कूल, शेखपुरा के छात्र हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 81.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
1 से 10 रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स में 90 विद्यार्थी शामिल हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1610657 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से 1305203 विद्यार्थी पास हुए। लड़कों की संख्या 661570 और लड़कियां 643633 हैं। 2022 में 79.88 फीसदी पास हुए थे जबकि इस बार 81.04 फीसदी हुए पास। यानी 1.6 फीसदी रिजल्ट बेहतर हुए।
INPUT: livehindustan.com
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…