बिहार के सभी जिलों में मानसून अब एक्टिव हो गया है। पटना, बांका, बेतिया, सीवान समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज सभी 38 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन तक झमाझम बारिश की उम्मीद है। शेखपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 साल के बच्चे मौत हो गई।
पटना, अररिया, शेखपुरा, बक्सर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं। मंगलवार को तीन जिले मधेपुरा, भागलपुर और बांका में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मधेपुरा में 26.4 एमएम बारिश हुई है।
पटना के वेदर एक्सपर्ट आशीष कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ और इसके पास के राज्यों में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव से बिहार में भी देखने को मिल सकता है। अगले 3 दिनों तक यहां तेज हवा और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
पटना में सुबह में हल्की, दोपहर बाद झमाझम बारिश
पटना में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। दोपहर के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से कई जगहों पर पानी भर गया। बुधवार को भी दोपहर तक हल्की बारिश हुई।
25 जिलों के तापमान में गिरावट
वहीं बुधवार को वाल्मीकि नगर सबसे गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 25 ऐसे जिले हैं, जहां के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और इन जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
पटना का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, भोजपुर 33 डिग्री, रोहतास 33.2 डिग्री, नालंदा 31.8 डिग्री, वैशाली 33.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 31.6 डिग्री, बेगूसराय 32.8 डिग्री, जमुई 30.8 डिग्री, खगड़िया 32.6 डिग्री, 32.5 डिग्री 32.2 डिग्री, किशनगंज 28 डिग्री और मोतिहारी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
INPUT: bhaskar.com
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…