मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर में तीन दिनों से घर से लापता एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जाल के सहारे लाश को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह फूल चुका था। इससे पहचानने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने मृतक की पहचान स्थानीय शिवनन्दन राम (70) के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँचे।
पुलिस पूछताछ में बताया कि तीन दिन पूर्व वे धान काटने की बात बोलकर घर से निकले थे। लेकिन, लौटकर रात तक घर नहीं आए। इसके बाद उनलोगों ने सभी जगहों पर खोजबीन शुरू की। लेकिन, कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद थाना में सूचना दी गयी थी। पुलिस भी अपने स्तर से पता लगाने में जुटी हुई थी। तभी आज पोखर में शव मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि गांव के कुछ लोग पोखर की तरफ घूमने गए थे।
इसी दौरान पोखर किनारे एक व्यक्ति का शव उपलाता हुआ देखकर शोर मचाने लगे। हल्ला सुनकर गांव के अन्य लोग भी जुटे। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। हालांकि थानेदार रणधीर कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पानी मे डूबने से मौत की वजह सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद सही कारण सामने आएगा। परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। जो बयान देंगे उसी आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।
INPUT:Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…