मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-गोबरसही हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार सिलिंडर लदे मैजिक वाहन में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चे को ठोकर मार दिया। इसमें तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। आननफानन में घायलों को इलाज के निजी अस्पताल में भेजा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इधर, घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की छानबीन किया। इधर, पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान करने की कवायद की जा रही है। मामले कि छानबीन की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार भगवानपुर की ओर से आ रहे थे।
इसी बीच गोबरसही के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सिलिंडर लदे मैजिक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया। इसी दौरान हादसा हुआ। घटनास्थल के समीप एक दुकान में लगे सीसीटीवी घटना कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है की पहले एक ऑटो आता है। उसके पीछे से एक बाइक सवार आता है। इसी के पीछे बाइक सवार ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। वहीं, सिलिंडर लदा मैजिक वाहन बाइक सवार को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। इसी दौरान पीछे से मैजिक वाहन बाइक सवार को ठोकर मारता है। इसमें बाइक सवार सड़क पर ही गिर जाते हैं।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…