मुजफ्फरपुर। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच गुरुवार की अल सुबह समस्तीपुर में कोहरे ने पहली दस्तक दे दी।
अगले 28 नवंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से समस्तीपुर, वैशाली, सारण तथा सिवान में पछिया हवा तथा अन्य जिलों में पुरवा हवा चलने की संभावना है।
टहलने के लिए निकले तो दिखा कोहरा
कोहरे ने पहली बार दस्तक दे दी है। कोहरे के चलते गुरुवार की अल सुबह सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। बाद में कोहरा छंट जाने से धूप तो खिली, लेकिन उसमें अन्य दिनों की अपेक्षा गर्माहट काफी कम रही। लोगों को अच्छी खासी ठंड का अहसास हुआ। नवंबर के समाप्त होने के साथ ही ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले, तो कोहरा देखा। इस दौरान ठंड भी महसूस की गई।
INPUT: JNN
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…