म्यांमार और भारत की सीम पर शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए। हालांकि, अभी कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
बंगाल, त्रिपुरा और असम में महसूस हुए झटके
यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार यह भारत-म्यांमार बार्डर का क्षेत्र पड़ता है। भूकंप के झटके पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में दूर तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि कोलकाता और गुवाहाटी के अधिकांश हिस्सों में धरती लगभग 30 सेकंड तक हिली। इसका केंद्र चिटगांव स 184 किलोमीटर दूर पश्चिम था। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार, मिजोरम के थेनजोल के 73 किमी दक्षिण पूर्व में आज सुबह लगभग 5:15 बजे 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया।
INPUT: Patrika
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…