मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने शराब माफिया नालंदा के हरनौत निवासी के नीतीश कुमार के पठान टोली दामोदरपुर स्थित आवास पर गुरुवार देर रात छापेमारी की।
वहां से 15 बंडल अंग्रेजी शराब के नामी ब्रांड का रैपर मिला। एक बंडल में करीब 40 पीस रैपर था। उसे जब्त कर थाने लाया गया। इसकी पुष्टि ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नीतीश की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। अवैध कमाई को पुलिस जब्त करेगी।
थानेदार ने बताया कि शुक्रवार को ब्रह्मपुरा पुलिस ने नीतीश कुमार को विशेष कोर्ट में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने नीतीश को बनवारी लाल इंटरमीडिएट कॉलेज मोड़ से बीते बुधवार देर रात दबोचा था। उसके खिलाफ दारोगा डॉ. आभा रानी के बयान पर 12 मार्च 2021 को ब्रह्मपुरा थाने में केस किया गया था। मामले में उसके साथ छह शराब धंधेबाज नामजद किए गए थे।
पुलिस ने 12 मार्च को बैरिया पेट्रोल पंप से पूर्व नीतीश के कबाड़ दुकान में छापेमारी की थी। यहां से 10 हजार से अधिक खाली शराब के विभिन्न ब्रांड की बोतल जब्त की थी। बताया गया था कि उक्त बोतल को शराब धंधेबाजों को सप्लाई दी जाती थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ही राज कुमार, मो. लसीम, विमल साह, सुजीत कुमार और विनय कुमार को कबाड़ दुकान परिसर से पकड़ा था। नीतीश फरार चल रहा था।
INPUT: Hindustan
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…