मुजफ्फरपुर। मेयर राकेश कुमार पिंटू ने सोमवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के विभिन्न इलाकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था व जल निकासी को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने मोतीझील फ्लाईओवर पर बने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटाने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर पर डंपिंग प्वाइंट बना देख उन्होंने नाराजगी जताई। निगम के अधिकारियों को यहां की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का आदेश दिया। इसके बाद मेयर पैदल ही फ्लाईओवर के नीचे से दक्षिणी सड़क से होते हुए नगर थाना तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह गंदगी जमा होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
अधिकारियों को उसे तुरंत साफ करवाने का निर्देश दिया। नगर थाने के पास बने डंपिंग प्वाइंट पर भी उन्होंने ऐतराज जताया। उन्होंने वहां से भी डंपिंग प्वाइंट हटाने का आदेश दिया। यहां निरीक्षण के क्रम में स्थानीय दुकानदारों ने उनके समक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विरोध जताया। उन्हें आश्वासन देकर मेयर आगे बढ़े। निगम अधिकारियों को उन्होंने साफ-सफाई के लिए तीन दिन की मोहलत देते हुए कहा कि इसके बाद वे फिर निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
INPUT: Hindustan
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…