मुजफ्फरपुर में गर्ल्स हॉस्टल से गायब युवती को 3 दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, गन्नीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से एक नवविवाहित रेल कर्मी की पत्नी गायब हो गई थी। और उसके परिजनों को उसके कमरे से एक सुसाइट नोट मिला था। इसके बाद से उसके परिजन काफी परेशान थे। उन्होंने बेटी के गुमशुदगी का आवेदन काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस को दिया था। वहीं, आज बुधवार को नाटकीय ढंग से युवती थाने पर पहुंच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अपना परिचय दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी भी भौंचक रह गए।
पुलिस ने इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी को सामने देख परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। इधर, विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह गन्नीपुर स्थित हॉस्टल से निकल गई थी। वह इधर-उधर रह रही थी। लेकिन कहां रह रही थी इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वहीं, कमरा में छोड़े गये सुसाइड नोट के बारे में भी उसने कुछ नहीं बताया। वह बार-बार अपना बयान बदल रही थी।
इधर, दारोगा एसएन झा ने बताया कि विवाहिता थाने पर पहुंची है। उससे पूछताछ की गयी है। उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह अपनी मर्जी से माता-पिता के साथ चली गयी है। इस संबंध में विवाहिता और उसके पिता ने थाने में लिखित जानकारी दी है।
बता दें कि 28 नवंबर को गन्नीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से एक विवाहित बीएससी की छात्रा गायब हो गई थी। वह समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। उसकी शादी रेलवे कर्मी के साथ बीते 22 नवंबर को हुई है। वह शादी के दो दिन बाद अपने समस्तीपुर स्थित मायके पहुंची थी। और असांइनमेंट जमा करने की बात कह मुजफ्फरपुर पहुंची। इसके बाद 28 नवंबर को घर से अचानक गायब हो गई। जिसके बाद उसे लेने पहुंचे परिजनों ने इसकी शिकायत काजीमुहम्मदपुर थाना पुलिस को दी थी।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…