मुजफ्फरपुर में सम्पत्ति विवाद व ननद के मायके आने से नाराज एक बहु ने अपनी सास को जहर पिला दिया। घटना के तुर्की ओपी के सरैया सकरी इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में में सनसनी फैल गई। वहीं आननफानन में सास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित महिला सकरी सरैया निवासी लल्लू सिंह की पत्नी सुनीता देवी है।
मामले में लल्लू सिंह (पीड़िता के पति) ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एक बेटा है। दो बेटी है। दोनों की शादी हो गई है। एक मुजफ्फरपुर शहर में रहती है। दूसरी असम में रहती है। करीब 3 वर्ष पूर्व बेटे की शादी कराई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब ठीक रहा। इसके बाद बहु सभी को प्रताड़ित करने लगी। उन्होंने कहा कि बहु सम्पत्ति को हड़पना चाहती है। इसके अलावा, बेटी जब कभी भी मायके आती है। तो उसको लेकर भी विवाद करती है।
लल्लू सिंह ने कहा कि बेटा शहर में रहकर कपड़ा दुकान में काम करता है। गुरुवार को वह अपने बेटे काम पर चए गए थे। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी सुनीता के साथ बहु मौजूद थी। सुनीता को अकेले पाकर बहू ने मारपीट की। विरोध किया तो सुनीता को पटककर जहर पिला दिया। घटना की सूचना पर वह बेटे के साथ घर पहुंचे तो देखा कि सुनीता बेहोश पड़ी थी। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…