Bihar में 5 बच्चों के बाप को 3 बच्चों की मां से हुआ इश्क, छुप-छुप कर होने लगा दोनो का मिलन और फिर हो गए फरार, जानिए पूरा मामला

ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण में एक अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। अनोखा आश‍िक के प्‍यार में तीन बच्‍चों की मां दीवानगी की सारी हदें पार कर दी।




पांच बच्‍चों के प‍िता के साथ चुपके-चुपके म‍िलने का क्रम शुरू हुआ। फ‍िर प्‍यार परवान चढ़ा तो उसके साथ फरार हो गई। इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है। और हो भी क्‍यों दोनों ने काम जो अनोखा क‍िया है।


पड़ोसी से ऐसे हुआ इश्‍क
यह अनोखी प्‍यार घटना साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों अपने-अपने बच्चों को घर पर छोड़ गायब हो गए। बताया जाता है कि फरार महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति नेपाल में रहकर काम करता है। महिला को दो लड़का और एक लड़की है। इसी बीच महिला को पड़ोसी से इश्क हो गया। पड़ोसी पांच बच्चों का पिता है। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। तीन दिन पहले मौका मिलते ही दोनों घर द्वार छोड़ फरार हो गए।


मामले में महिला के भाई ने थाना में आवेदन दिया है। उसने आधे दर्जन से ज्यादा लोगों पर अपने बहन का अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया है कि मुख्य आरोपी पांच बच्चों का पिता अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके बहन का अपहरण कर लिया है। पांच लाख रुपये नकद व गहना के साथ भगा कर ले गया है। इस बावत थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उक्त महिला के भाई के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज। नगर के एक मोहल्ले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें शेख नौशाद समेत तीन लोग नामजद किए गए हैं। आरोप है कि महिला अपने घर में सोयी थी। उसी दौरान नौशाद उसके झोपड़ीनुमा घर की टाट काटकर अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति पहुंच गया। पति के हस्तक्षेप पर नौशाद वहां से भाग गया।


जब पति-पत्नी शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उसके घर वाले मारपीट कर भगा दिए। पीडि़त महिला ने यह भी बताया है कि आरोपित पक्ष के लोग दबंग हैं और धमकी दी है कि यदि पुलिस में जाओगे तो दोनों की हत्या करा देंगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।

INPUT: JNN

Share This Article.....
Editor

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

2 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

3 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

3 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

3 months ago