मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्तिथ दामुचक मोहल्ले में बीबीए के छात्र की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान छात्र पर जमकर लाठी, रॉड समेत अन्य धारदार हथियार चले। इसमे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी उसकी पिटाई की गई। इसमे वह सड़क पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगो की मदद से उसे आनन फानन में इलाज के लिए इलाके के ही निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्तिथि गंभीर बताते हुए दूसरे बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद घायल छात्र के परिजन व साथियो ने जुरण छपरा स्तिथ एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्र दामुचक शिवपुरी लेन 2 का रहने वाला प्रकाश कुंज है। उनकी मां शिक्षिका है।
घायल के परिजनों ने बताया कि 3 साल पूर्व प्रकाश की फोन पर गाली गलौज हुई थी। इसके बाद वह यूपी के नोएडा चला गया। वहा बीबीए का कोर्स समाप्त करने के बाद वह कुछ दिन पूर्व ही शहर आया था। यहां वह एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। बुधवार शाम को वह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था।
इसी दौरान आरोपी कुछ युवकों के साथ घात लगाए बैठा था। उसके सामने आते ही उसपर हमला कर दिया। लाठी, रॉड और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे पीटपीट कर अधमरा कर दिया। लोगों के जुटने पर सभी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…