मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। दबंगों ने एक मजदूर को फोर व्हीलर से अगवा कर लिया। फिर उससे जबरन साढ़े आठ धुर जमीन लिखवा लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसे अचेत हालत में अहियापुर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे उठाकर ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को ब्रह्मपुरा पुलिस उसका बयान दर्ज करने पहुंची।
घटना के सम्बंध में पीड़ित शकलदीप साह (35) ने बताया कि वह बोचहां थाना के गरहां का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। हर दिन सुबह काम करने घर से दूर दूसरे गांव और कभी-कभी शहर में भी जाता है।
रास्ते से कर लिया अगवा
छह दिसम्बर को वह घर से काम करने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते मे गांव के ही अवध और सुरेश समेत अन्य दबंगो ने उसे रोक लिया। कहा कि 500 रुपया रोज देंगे। हमारे साथ काम करने चलो। पीड़ित ने इंकार कर दिया तो उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। उसे लेकर बालूघाट में एक मकान पर पहुंचे और कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
पिस्टल के बल पर कराया दस्तख्त
आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल तान दिया। जबरन कागज़ात पर दस्तखत करा लिया। इसके बाद जबरन वीडियो भी बनाया। जिसमे पिस्टल दिखाते हुए उससे जबरन कहलवाया की उसने जमीन के एवज में 10 लाख रुपये प्राप्त किये। पीड़ित ने डर के कारण उक्त बातें बोल दी। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर प्राइवेट पार्ट कातकर सड़क किनारे फेंक दिया।
INPUT:
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…