मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, जान बख्शने की मिन्नत करती रही। लेकिन, दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। बच्ची ने इस पूरी घटना को अपनी मां को बताया। इसे लेकर घर मे जमकर बवाल हुआ।
पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुटी है। मुशहरी थानेदार शशिभूषण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी अंजनी कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। बच्ची का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
धमकी मिली तो डर से चुप रह गयी
ये सनसनीखेज वारदात मुशहरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दो बार रेप किया है। पहली बार तो वह लोकलाज के कारण चुप रह गयी थी। उसे धमकी भी दी थी। शुक्रवार की रात घर मे कोई नहीं था। उसकी मां मायके गयी थी। रात को उसके पिता नशे की हालत में घर आये। उसे बुलाया और पास बैठाया। इसके बाद गलत हड़कत करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रेप करने लगा। वह चिल्लाने लगी तो मुंह दाब दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह अपने दरिंदे पिता के चुंगल से छूटने के लिए हाथ-पैर मारती रही। लेकिन, वह असफल रही।
पहले भी जा चुका जेल
घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को कॉल कर पूरी जानकारी दी। शनिवार को वे लोग आए इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। इधर, थानेदार ने बताया कि आरोपी पहले बस में कंडक्टर का काम करता था। पूर्व में वह एक आपराधिक मामले में मुशहरी थाना से जेल भी जा चुका है। वर्तमान में वह कोई काम धंधा नहीं करता था। नशापान भी करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला हुई है। फिलहाल पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…