मुजफ्फरपुर। ठंड बढ़ते ही शहर में कंबल की मांग बढ़ने लगी है। सूतापट्टी में प्रति दिन दस लाख से अधिक के कंबल का कारोबार हो रहा है। यहां सौ रुपये से लेकर दस हजार तक की रेंज में कंबल उपलब्ध हैं।
एक थोक विक्रेता ने बताया कि इस बार लग्न में भी काफी कंबल की मांग हो रही है। शादी के कपड़ों के साथ बेटी को देने के लिए लोग ब्रांडेड कंबल भी पसंद कर रहे हैं।
शहर के बाजार में ज्यादातर लुधियाना, पानीपत व अमृतसर से कंबल आ रहे हैं। ग्राहक ज्यादातर दो हजार से लेकर तीन हजार की रेंज में कंबल की खरीदारी कर रहे हैं। सूतापट्टी के एक दूसरे विक्रेता ने बताया कि मेरे यहां ज्यादातर सस्ती रेंज में कंबल उपलब्ध है। प्रतिदिन फेरी वाले लोग खरीदारी कर ले जाते हैं और गांव में बेचते हैं।
यहां एक सौ से लेकर छह सौ की रेंज में कंबल उपलब्ध हो जा रहे हैं। एक सप्ताह में कंबल की मांग काफी बढ़ी है। सूतापट्टी में 50 से अधिक कंबल के थोक विक्रेता हैं, जिनका सीजन में 15 से 20 करोड़ का कारोबार होता है।
INPUT:
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…