मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अगले 48 घंटे तक बारिश को लेकर भी विशेष अलर्ट किया गया है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी सीधे बिहार के मध्य हिस्से में पहुंच रही है। इस कारण 4 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। खासकर नवादा और जमुई में।
वहीं, उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 3 अक्टूबर की शाम से बारिश धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। इस दौरान अधिक बारिश होने से अधिकांश जगहों पर जल जमाव की स्थिति हो सकती है।
रेड येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों को लेकर बिहार को 3 जोन में बांटकर चेतावनी जारी की है। भागलपुर, बांका, पटना, अरवल, गया, और औरंगाबाद को येलो जोन में रखा है। ऑरेंज जोन में जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और खगड़िया को रखा गया है। रेड जोन में नवादा और जमुई को रखा गया है। मौसम विभाग ने 204 MM तक बारिश होने की संभावना जताई है।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…