नवादा में मुखिया पद पर नामांकन दाखिल कराने आई एक महिला प्रत्याशी चुनाव से पहले ही जेल चली गयी। पूर्व मुखिया शाहीन खातून पर सात निश्चय योजना के 66 लाख रुपये के गबन का आरोप है। शाहीन खातून गुप्त रूप से छुपते छुपाते नामांकन का पर्चा भरने आई थी। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला नवादा के अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत का है। शाहीन खातून को नामांकन स्थल से गिरफ्तार किया गया
66 लाख के गवन के मामले में चार साल से थी फरार
शाहीन खातून पिछले 4 सालों से फरार चल रही थी। वह माखर पंचायत की पूर्व मुखिया है। सात निश्चय योजना में 66 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। अकबरपुर के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी के द्वारा 14 नवंबर 2017 को उन पर अकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था। आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 409 और 34 के तहत उनके खिलाफ कांड संख्या 257/2017 दर्ज है। तभी से वह फरार चल रही थी।
छिपकर आई थी नामांकन भरने
अकबरपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि माखर पंचायत की पूर्व मुखिया शाहीन खातून छुपकर नामांकन करने पहुंची थी। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पुलिस गुप्त रूप से उनके पीछे लग गई और नामांकन कार्य पूरा होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शाहीन खातून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
INPUT: Hindustan
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…