Mobile Repairing की दुकान में काम करने वाले ने CM चरणजीत सिंह को हराया, यहां जानिए कितना था वोटों का अंतर ?

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं। भदौर सीट से 37,558 वोट और चमकौर साहिब सीट से 7942 वोटों से वे हार गये हैं। भदौर सीट से लाभ सिंह ने उन्हें हराया है। लाभ सिंह के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयरिंग के शॉप पर काम करते हैं। उनकी माताजी एक स्कूल में सफाई का काम करती हैं और उनके पिता खेतों में मजदूरी किया करते हैं।




वही पंजाब में आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी चुनाव जीत गये है। आप पार्टी के प्रदेश इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कांगेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गये हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से वे चुनाव हार गये हैं। उन्हें भदौर सीट से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में काम करने वाले लाभ सिंह ने पराजित कर दिया है।


पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की हार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता ने नतीजा सुना दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई किसी से नफरत नहीं करेगा। ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा।


सीएम केजरीवाल ने सभी लोगों से आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि आपको पता है कि चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? भदौर सीट से लाभ सिंह ने उन्हें हराया है। लाभ सिंह मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान में नौकरी करता है। उनकी माता जी एक स्कूल के अंदर सफाई का काम करती है। उनके पिता खेतों में जदूरी करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया को किसने हराया तो बता दूं कि हमारी महिला वालंटियर ने हराया है।

INPUT: Firstbihar

Share This Article.....
Editor

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

2 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

3 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

3 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

3 months ago