उत्तर बिहार के कई जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। कभी- कभार मध्यम बादल भी छाए रह सकते है। उसके बाद अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
मुजफ्फरपुर में मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।वहीं कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से शहरों की जलजमाव की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
बारिश व बाढ़ की वजह से कटाव स्थलों पर बढ़ गया था खतरा
बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा सोमवार की शाम कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी कोठिया स्थित कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं व स्थानीय लोगों से तटबंध की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने कार्यपालक अभियंता बबन पांडेय को कटाव निरोधक सभी कार्य नियम संगत ही कराने का सख्त आदेश दिया।
कटाव स्थलों पर हुए कटाव निरोधक कार्यों की जांच उपरांत किसी भी कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री के अचानक कांटी पहुंचने की जानकारी के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। मंत्री ने अभियंताओं को तटबंध पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
INPUT: JNN
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…