मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना बैजनाथ गांव में बेखौफ चोरों ने मंगलवार देर रात करीब 4 घरों को अपना निशाना बनाया है। चोर चोरी गए लेकिन घर के भीतर सोये लोगों को भनक भी नहीं लगी। मामले की जानकारी बुधवार को हुई। मामले की जानकारी मनियारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
मामले को लेकर गांव के मुखिया देवेंद्र मांझी ने बताया कि बीते रात करीब 2 बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान नकद समेत करीब 5 लाख की संपत्ति चोर ले उड़े। घटना को लेकर पीड़ित इबादा खातून ने बताया कि 5 हजार नकद और करीब 20 हजार के जेवर चोर लेकर निकल गए।
वहीं सकीला खातून ने बताया कि करीब 40 हजार से अधिक के जेवर थे। जिसे चोरों ने चोरी कर लिए। अन्य घरों से 3 लाख की संपत्ति पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि जब लोगो की नींद खुली तो सबके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था।
INPUT: Bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…