शर्मनाक : पूजा-पाठ के नाम पर बाबा का ‘गंदा खेल’, वर्जिन लड़की के साथ गैंगरेप के बाद सामने आया डील का ऑडियो

पटना की रहने वाली एक लड़की के साथ फरीदाबाद में गैंगरेप हुआ इस मामले को लेकर पुलिस ने जब तहकीकात शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दरअसल पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम खेले जाने की सच्चाई सामने आई है। लड़की के खुलासे के बाद फरीदाबाद वाले बाबा के लिए काम करने वाली पटना की प्रियंका को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रियंका इस काम के लिए हर बार अलग-अलग लड़की को फंसाती थी इसके लिए वह कैसी जाल बुनती थी इसका खुलासा अब वायरल ऑडियो से सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कैसे प्रियंका अपने संपर्क की महिलाओं को इस डर्टी गेम के बारे में जानकारी साझा करती थी। पूजा-पाठ के नाम पर पैसों की बारिश का लालच देकर लड़कियों को सताया जाता था। इसके लिए वर्जिन लड़कियों को ही टारगेट किया जाता था।

वायरल ऑडियो में प्रियंका यह दावा करती सुनाई पड़ती है कि एक लड़की के ऊपर कम से कम पांच लाख रुपये की बारिश होती है। पूजा-पाठ के दौरान तय मानिए कि यह रकम बढ़कर एक करोड़ रुपये तक जाती है। प्रियंका जिस महिला से बात कर रही है वह महिला बार-बार पूछती है कि क्या लड़की के साथ कुछ गलत भी होगा।

प्रियंका कहती है कि सामान्य तौर पर ऐसी लड़कियों के साथ गलत नहीं होता जो किसी से संबंध नहीं बनाना चाहती लेकिन टचेबल एग्रीमेंट के मामले में कुछ लड़कियों के साथ ऐसा होता है। प्रियंका अपनी बातचीत के दौरान महिला को बताती है कि लड़की सुंदर होनी चाहिए और उसका वर्जिन होना भी जरूरी है। अगर उसकी हाइट 5 फीट 4 इंच के आस-पास हो तो फिर और बेहतर होगा। इसके लिए वह तुरंत और नई लड़की की तलाश करने का टारगेट सामने वाली महिला को देती है।

वायरल ऑडियो से यह बात पक्की हो जाती है कि प्रियंका लगातार नई लड़कियों को फंसाने का काम करती थी। उसका टारगेट बाबा के नेटवर्क में नई लड़कियों को ले जाना था। आपकों बता दें कि फरीदाबाद की घटना के बाद पटना के राजा बाजार में भी एक पूजा होने वाली थी। इसके लिए प्रियंका नई लड़की की तलाश कर रही थी।

आपको यह भी बता दें कि पटना के दीघा इलाके की रहने वाली एक लड़की ने प्रियंका के बारे में पूरी डिटेल बताई। इस लड़की की पहचान उजागर नहीं की जा सकती लेकिन फरीदाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता के बयान पर राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है पुलिस ने जयप्रकाश नगर में रहने वाली प्रियंका को 29 मार्च के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

INPUT: Firstbihar

Share This Article.....
Editor

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

2 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

2 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

2 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

2 months ago