मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्तिथ झपहा में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, घटना की सूचना अहियापुर पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे नहीं माने। देखते ही देखते आक्रोशितों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद गाड़ी में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी की ओर बाइक सवार जा रहा था। वही, सामने से एक ट्रक आ रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे रौंद डाला। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद भाड़ी हंगामा शुरू हो गया है। हालांकि, पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई है। इधर, बवाल बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मंगाया गया है। ताकि, आक्रोशितों को किसी तरह समझाया जा सके।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…