Categories: Uncategorized

बिहार का ये सरकारी कर्मचारी दहेज के लिए करता था विवाह, दो शादी कर वसूले थे करीब एक करोड़, तीसरी करने से पहले गिरफ्तार

शादी का लड्डू हमेशा मीठा नहीं होता। लखीसराय से बेगूसराय पुलिस ने एक ऐसे सरकारी सेवक को गिरफ्तार किया है जो बार बार शादी कर दहेज की वसूली करता था और पत्नी को घर से भगा देता था।

दो शादी करके आरोपी लगभग एक करोड़ का दहेज वसूल चुका था। लेकिन तीसरी लड़की को अपने जाल में फंसाने से पहले वह जेल चला गया। मंगलवार को बेगूसराय की बलिया थाना पुलिस ने योजना विभाग के लेखा सहायक रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रहस्य से एक एक कर पर्दा उठ गया।

लखीसराय योजना विभाग में लेखा सहायक था राजेश

रूपेश की एक बीबी ने दहेज में मोटी रकम वसूलने और प्रताड़ित कर छोड़ देने का आरोप लगाया है। राजेश लखीसराय योजना विभाग में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद बलिया थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। रूपेश पर बीते 5 सालों में एक लड़की से सगाई तथा दो से शादी कर अकूत संपत्ति दहेज के रूप में वसूलने का आरोप है।

रूपेश के इस कारनामे को लेकर लड़की के परिवार वालों के द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर तीन मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो उसकी करतूत सामने आने लगी। सारण जिले में पीड़ित पत्नियों के द्वारा लड़के के परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे, जबकि बेगूसराय के बलिया में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। बलिया में दर्ज मामले में रूपेश कुमार के साथ ही उसके पिता सर्वेश्वर कुमार शर्मा और मां सुधा कुमारी की गिरफ्तारी का आदेश भी जारी हो चुका था। इसी मामले में पुलिस ने रूपेश को गिरफ्तार किया है।

42 लाख दहेज लेकर सारण की लड़की से रूपेश ने की थी शादी

एक पीड़िता का कहना था कि रूपेश कुमार का पूरा परिवार शादी के नाम पर ठगी करने का संगठित गिरोह चला रहा था। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी सारन जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर भवन टोली बृजवासी सर्वेश्वर कुमार शर्मा के पुत्र रूपेश कुमार से हुई थी। उनके परिजनों ने नकद 30 लाख रुपए एकमुश्त ससुर और सास के खाते में जमा कराया था। 12 लाख का जेवर और अन्य सामान समेत कार भी दिए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।

बेगूसराय की लड़की वालों को इंस्पेक्टर बताकर 18 लाख नगद

वहीं बेगूसराय के बछवाड़ा में जिस युवती से शादी की गई थी, उससे शादी करने के पूर्व युवक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया। शादी के दौरान 18 लाख रुपए एवं जेवर भी लिए। दोनों की कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज के लिए पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा और न दे पाने की स्थिति में मारपीट कर भगा दिया।

अब रूपेश एक तीसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में था। जल्द ही उसकी सगाई होने वाली थी। लेकिन यह बात खुल गई। सच्चाई सामने आने पर रूपेश की दोनों पत्नियों ने अलग अलग थाने में केस दर्ज कराया। इसी के आधार पर बेगूसराय की बलिया थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article.....
Shivam

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

3 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

3 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

3 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

3 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

3 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

3 months ago