शहर के मुख्य नाला फरदो की उड़ाही के काम में तेजी लाई गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि बुधवार शाम तक 2550 मीटर तक फरदो की उड़ाही हो गई। अब 600 मीटर काम और बचा है।
इसे मानसून आने से पहले साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी सफाई होने से मोतीझील और कल्याणी में जलजमाव नहीं होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि फरदो पर खबड़ा में पुल का भी निर्माण अंतिम चरण में है।