Categories: Uncategorized

BJP के कार्यक्रम में कुर्सियां रही खाली, 8 वर्ष पूरा होने पर गरीब कल्याण पर्व मना रही BJP, कई दिग्गज नेता थे स्टेज पर मौजूद

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर स्थित MIT मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। वहीं मंच भी बनाया गया था।

इस कार्यक्रम में डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई बड़े व BJP के दिग्गज नेता मंच पर एकजुट हुए। लेकिन, इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन और नामचीन नेताओं की मौजूदगी के बावजूद पंडाल में लगी 60 फीसदी कुर्सियां खाली रही। इसका मुख्य कारण प्रचंड गर्मी को माना जा रहा है। कुछ लोग पंडाल ले बाहर पेड़ की छांव में खड़े होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे। अगर वे भी आकर पंडाल में लगी कुर्सियों पर बैठ जाते तो भी कुर्सियां भरने वाली नहीं थी। मंच से लगातार अपील की जाती रही कि बाहर कोई खड़ा नहीं हो। पंडाल में आकर बैठे। पर गर्मी को देखते हुए किसी की हिम्मत नहीं हुई। BJP के कार्यकर्ता गर्मी को इसका बड़ा कारण मान रहे थे। लेकिन, इससे भी भीषण गर्मी में हजारों की भीड़ पूर्व में BJP के कार्यक्रमों में देखी जा चुकी है। लेकिन, इस बार BJP के कद्दावर नेताओं का जादू लोगों के सिर पर नहीं चढ़ा। कुर्सियां खाली देखकर BJP के नेता भी अंदर ही अंदर सोचने पर विवश थे।

मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

मंच से BJP नेताओं ने मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिनाया। गरीबों और किसानों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। काश्मीर में धारा 370 हटाना और अयोध्या में भगवान राम की मन्दिर बनवाने का जिक्र किया। किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि राशि की चर्चा की। तो किसी ने UPA सरकार की खामियां गिनाई। कहा कि 2014 से पहले ये देश क्या था और आज मोदी सरकार के आने पर क्या परिवर्तन हुआ है। इसका भी जिक्र किया।

आठ साल में 3 करोड़ से अधिक इंदिरा आवास

मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 29 साल की UPA सरकार में सिर्फ आठ करोड़ इंदिरा आवास बना। लेकिन, मोदी सरकार ने सिर्फ आठ साल में तीन करोड़ इंदिरा आवास बना दिया। इसी से आप तुलना कर सकते हैं कि BJP vs CONGRESS में कौन आगे है। आज एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भारत का बोलबाला है। निवेश भारत मे निवेश कर रहे हैं। नए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। भारत की पहचान आज दुनिया भर में एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में की जाने लगी है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मोदी सरकार में विकास से जुड़े कितने कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं।

सभी नेताओं ने किया संबोधित

मंच पर मौजूद सभी नेताओं और मंत्रियों ने सम्बोधन किया। इसमे मुख्य रूप से आठ साल की उपलब्धियां गिनाई गयी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में ऐतिहासिक फैसले लिए गए। जो जनता के हित मे है। इसमे धारा 370, भगवान राम का मंदिर बनवाना, नोटबन्दी, सर्जिकल स्ट्राइक समेत अन्य फैसले शामिल हैं। विधायक राजू सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज यूक्रेन से सभी भारतीय छात्र सकुशल घर आ सके। इतना ही नहीं पाकिस्तान के छात्र भारत का तिरंगा झंडा लगाकर यूक्रेन से सकुशल निकल सके। ये मोदी ही हैं जिनका हर जगह चाहे वह देश हो या विदेश। सभी जगहों पर भारतीयों को आज गर्व से देखा जा रहा है।

मंच पर ये थे मौजूद

मंच पर डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मंत्री रामसूरत राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सांसद अजय निषाद, विधायक राजू सिंह, विधायक अशोक सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार और प्रभात कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article.....
Shivam

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

3 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

3 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

3 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

3 months ago