पत्नी और आठ महीने की बच्ची के साथ मारपीट करने वाले ITBP जवान को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जवान निप्पू कुमार भोजपुर जिला के कोइलवर का रहने वाला है। उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। उसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। महिला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है। महिला थानेदार ने बताया है कि बीते सात जून को बालूघाट हनुमंतनगर में रहने वाली प्रियंका कुमारी ने महिला थाने में FIR दर्ज कराया था। इसमें अपने पति भोजपुर जिला के कोईलवर का रहनेवाला निप्पू कुमार, भैंसुर धनेश्वर महराज, सास मीरा देवी, देवर मनीष महाराज, ननद हनी, देवर रिषभ व गोतनी गुड़िया देवी को आरोपी बनाया था।
ITBP का भगोड़ा सिपाही है
प्रियंका ने अपने पति ITBP जवान पर आरोप लगाया था कि उसका पति हमेशा नशा करता है। वह आइटीबीपी का भगौरा सिपाही है। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसको मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। घर में खाना बंद करके कैद कर दिया जाता था। पूर्व में भी वह नशे की हालत में कई बार उसके मायके में आकर मारपीट कर चुका है।उसकी बच्ची से भी मारपीट करता है। DSP हेडक्वार्टर की कुर्सी पर बैठ गया था
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सिरफिरा मालूम पड़ता है। वह अचानक से पुलिस ऑफिस स्थित DSP हेडक्वार्टर बैद्यनाथ सिंह के कार्यालय में जबरन घुस गया। वह उनकी कुर्सी पर बैठकर अजीबोगरीब हड़कत करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने उसको पहले प्यार से समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह हंगामा करते हुए कुर्सी से हटने को तैयार नहीं था। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर टाउन थाने की पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कुर्सी से उसको उठाया। फिर, हिरासत में लेकर थाने ले आयी। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया गया युवक ITBP का जवान निप्पू कुमार है। टाउन थाने के प्रभारी थानेदार ओमप्रकाश का कहना है कि वह पुलिस कार्यालय में अपनी पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर आवेदन देने पहुंचा था। इसी दौरान वह डीएसपी मुख्यालय की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा। सोमवार देर शाम PR बांड पर उसे छोड़ दिया गया था। वह वहां से पत्नी के मायके पहुंचा और हंगामा करने लगा। वहां से महिला थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इधर, महिला थानेदार इंस्पेक्टर निरू कुमारी का कहना है कि ITBP के जवान निप्पू कुमार को दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है। महिला थानेदार ने बताया है कि बीते सात जून को बालूघाट हनुमंतनगर में रहने वाली प्रियंका कुमारी ने महिला थाने में FIR दर्ज कराया था। इसमें अपने पति भोजपुर जिला के कोईलवर का रहनेवाला निप्पू कुमार, भैंसुर धनेश्वर महराज, सास मीरा देवी, देवर मनीष महाराज, ननद हनी, देवर रीशभ व गोतनी गुड़िया देवी को आरोपी बनाया था। प्रियंका ने अपने पति ITBP जवान पर आरोप लगाया था कि उसका पति हमेशा नशा करता है। वह आइटीबीपी का भगौरा सिपाही है। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसको मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। घर में खाना बंद करके कैद कर दिया जाता था। पूर्व में भी वह नशे की हालत में कई बार उसके मायके में आकर मारपीट कर चुका है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…