से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में बुधवार को दो महिलाओं के बीच कैट फाइट हुई। इस दौरान दोनो आपस मे जमकर मारपीट की। दोनो तरफ से जमकर बाल खींच गए। इसके बाद एक दूसरे को दोनो ने दांत भी काटे। घटना के दौरान बोगी में अफरातफरी की स्थिति बन गई। दोनो की लड़ाई देखकर अन्य यात्री इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों की बीच आपाधापी की स्थिति बन गई। वही, स्कोर्ट कर रहे पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना कंट्रोल को दिया। वही, कंट्रोल ने इसकी सूचना मुजफ्फरपुर जीआरपी को दिया गया। सूचना पर जीआरपी वैशाली एक्सप्रेस में घुसी। मामले की छानबीन की। दोनो महिलाओ व उसके परिजनों से पूछताछ भी की गई। इस दौरान ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुल गई। दोनो पक्षो ने दिल्ली में एक दूसरे के शिकायत करने की बात बोलकर ट्रेन से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के D2 बोगी में बैठने को लेकर दो महिलाएं आपस मे उलझ गई थी। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। दोनो एक दूसरे को दांत काटने लगे। इसपर यात्रियों ने इसकी शिकायत स्कोर्ट कर रहे जवानों को दिया। यात्रियों ने बताया कि दोनों पक्ष सहरसा स्टेशन से चढ़े थे। दोनो को दिल्ली जाना था। सहरसा स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद से ही दोनो के बीच तनातनी बनी हुई थी। दोनो के बीच नोकझोक भी हो रही थी। लेकिन, ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन से खुलने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मामले में जीआरपी के दारोगा भवेश कुमार दिनकर ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पर महिला पुलिस को भेजा गया था। शिकायत करने की बात कही गई। लेकिन, दोनो पक्षो ने ट्रेन छूटने की बात कहकर शिकायत नही किये।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…