मुजफ्फरपुर में बुधवार को नहर किनारे एक महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के सरैया थाना अंतर्गत जैतपुर ओपी गांव के हरिहरपुर गांव की है। जहां महिला का शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला है। शव मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।
लोगों ने मामले की जानकारी जैतपुर ओपी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बताया जा रहा है की मृतका के चेहरे के पास कुछ जख्म के निशान मिले है। जिससे लोगो ने आशंका जताया है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फेंक दिया होगा। महिला ने सारी पहन रखा था। फिलहाल, महिला के पास से पुलिस को कुछ भी नही मिल सका है। जिसके कारण उसकी पहचान नही हो सकी है।
पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है। स्थानीय लोगो के मुताबिक, इलाके से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद आग की तरह खबर पूरे इलाके में फैल गई। वही, लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है। शव की पहचान नही हो सकी है। पहचान करने की कवायद की जा रही है।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…