नगर निगम कर्मियों के बेमियादी हड़ताल को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम मुख्यालय ने सख्त तेवर दिखाए हैं। सोमवार को निगम प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने कार्यालय में गैरहाजिरी पर आंदोलन में शामिल 159 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिया है।
प्रशासक के मुताबिक, हाईकोर्ट का प्रतिबंध होने के बावजूद हड़ताल करना अनुचित है। निगम मुख्यालय का दावा है कि हड़ताल में सेनिटरी व जल शाखा में आम दिनों की तरह कामकाज हो रहे हैं। साफ-सफाई के काम में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनजीओ की मदद ली जा रही है। बिहार राज्य लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हड़ताल में निगम की जल शाखा को छोड़ सभी कर्मी शामिल हैं। सातवां वेतमान लागू करने, संविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर राज्य के सभी जिलों में निगमकर्मी बीते शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…