मुजफ्फरपुर नगर निगम हड़ताल : आंदोलन में शामिल 159 कर्मियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस

गर निगम कर्मियों के बेमियादी हड़ताल को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम मुख्यालय ने सख्त तेवर दिखाए हैं। सोमवार को निगम प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने कार्यालय में गैरहाजिरी पर आंदोलन में शामिल 159 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

प्रशासक के मुताबिक, हाईकोर्ट का प्रतिबंध होने के बावजूद हड़ताल करना अनुचित है। निगम मुख्यालय का दावा है कि हड़ताल में सेनिटरी व जल शाखा में आम दिनों की तरह कामकाज हो रहे हैं। साफ-सफाई के काम में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनजीओ की मदद ली जा रही है। बिहार राज्य लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हड़ताल में निगम की जल शाखा को छोड़ सभी कर्मी शामिल हैं। सातवां वेतमान लागू करने, संविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर राज्य के सभी जिलों में निगमकर्मी बीते शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *