Categories: Uncategorized

छठ पर्व मनाने ऑस्ट्रेलिया से गांव पहुंचे दंपती, बोले- कई वर्षों से छठ पूजा के गाने सुनकर ही करते थे संतोष

आस्था का महापर्व माने जाने वाले छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। खरना का प्रसाद घर-घर में बन रहा है। लोग दूर-दूर से इस महापर्व में शामिल होने अपने घर अवश्य आते हैं। ये छठी मइया में उनकी आस्था है। ऐसा ही एक दंपती, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है और पिछले चार वर्षों से छठ पर्व में आने किया कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कोरोना काल होने के कारण वे नहीं आ सके। हम बात कर रहे हैं। मनियारी के रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र निलेश कुमार और उनकी पत्नी श्वेता की। निलेश ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक आईटी कंपनी में बतौर इंजिनियर कार्यरत हैं। श्वेता के पिता अशोक कुमार सिंह नगर निगम में पदाधिकारी हैं। इस बार इनके दामाद और बेटी अपने गांव छठ पर्व में शामिल होने पहुंचे हैं।

 

खुशी इतनी की आंखे भर आती

 

श्वेता ने बताया की चार साल बाद फिर से इस महापर्व में शामिल होने का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना काल में दो बार बार आने की कोशिश की। लेकिन, आ नहीं पाए। कहती हैं, जब भी छठ पर्व होता तो वीडियो कॉलिंग कर यहां से उनकी सास या अन्य लोग दिखाते थे। यह देखकर मन और भी लालायित हो उठता था। सोचती काश आज मैं भी वहां होती। सोशल मिडिया और यू ट्यूब पर छठी मइया के गाने सुनती थी। लेकिन, मन नहीं भरता था। यहां आकर आज इतनी खुशी मिल रही है की बता नहीं सकती हूं। कहते हुए उनकी आंखे भर आती है।

 

वहां थोड़ा बहुत पता लगता था

 

निलेश कहते हैं की एडिलेड में कुछ बिहार के लोग रहते हैं। जब छठ पूजा होता तो थोड़े बहुत गाने सुनने को मिल जाते थे। लेकिन बहुत ज्यादा पता नहीं लगता था। काफी कोशिशों के बाद इस बार घर पर आने का मौका मिला है। एक महीने की छुट्टी लेकर आया हूं। माता पिता के साथ अच्छे वक्त बिताऊंगा और छठ पूजा का पूरा आनंद उठाऊंगा। साथ में उनका बेटा आरव भी आया है। वह टूटी फूटी हिंदी बोलता है। लेकिन, माता पिता ने उसमे भारतीय संस्कृति को अच्छे तरह से भरा है। पैर छुने से लेकर छठ पूजा के महत्व और इसकी आस्था को वह समझता है।

Share This Article.....
Shivam

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

2 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

2 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

2 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

2 months ago