मुजफ्फरपुर के बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर बवाल और पुलिस पर पथराव मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। अहियापुर थाना के दरोगा बुटन राम के बयान पर 15 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें हारी हुई मुखिया प्रत्याशी मोनी कुमारी और उनके पति रामबाबु भी शामिल हैं। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि जेल जाने वालों में राहुल, विकास, सत्तार अंसारी, मनोज, संजीव, विक्की, साजन और गणेश समेत अन्य हैं।
मुखिया प्रत्याशी और उनके पति फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही जो अज्ञात हमलावर हैं, उनकी पहचान वीडियो फुटेज और तस्वीर से की जा रही है। बताया जा रहा है सभी आरोपी मीनापुर के रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तारी की कवायद की जा रही है।
पुलिस हिरासत से भगाया था
बता दें कि चुनाव में हारने के बाद मुखिया प्रत्याशी के पति और समर्थकों ने जमकर बवाल काटा था। पुलिस ने चार लोगों को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस जीप में बैठाया। लेकिन, उपद्रवियों ने पथराव कर चारों को छुड़ा लिया था। इसके बाद जमकर पथरबाज़ी की। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। साथ ही तीन सिपाहियों को भी आंशिक रूप से चोट लगी थी। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स में पहुंचकर लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया था। तब जाकर मामला शांत हुआ था।
INPUT: bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…